{"_id":"59b176e04f1c1bf47f8b4c23","slug":"15048025459-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। अमर उजाला और वीआर क्लासेज की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में करीब चार सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर, आदर्श विद्या मंदिर, पीस पब्लिक स्कूल, श्री रामचंद्र भट्ट इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, केंद्रीय विद्यालय सहित गौचर, कर्णप्रयाग और जोशीमठ के विभिन्न विद्यालयों में बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई। वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके करियर से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं। छात्र-छात्राएं अपनी बौद्धिक क्षमता के आधार पर यह निर्धारित कर सकेंगे कि उनके करियर के लिए आगे क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं। बौद्धिक परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में देहरादून के विद्यालयों में परीक्षा हुई और दूसरे चरण में गढ़वाल क्षेत्र के विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा परिणाम आगामी नवंबर माह में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन