फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गडोरा में चट्टान का हिस्सा टूटने से साढ़े तीन घंटे अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

गडोरा में चट्टान का हिस्सा टूटने से साढ़े तीन घंटे अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

Thu, 07 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
गडोरा में चट्टान का हिस्सा टूटने से साढ़े तीन घंटे अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन

पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को गडोरा में करीब साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गडोरा में हाईवे का एक हिस्सा लगातार धंस रहा है, जिससे यहां हाईवे कभी भी जमींदोज हो सकता है। वहीं, लामबगड़ में भी हाईवे तीन घंटे तक बंद रहा।
बुधवार रात को पीपलकोटी क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे गडोरा में पहाड़ी से एक चट्टान टूटकर हाईवे पर आ गिरी और हाईवे बंद हो गया। ऐसे में यहां पहुंचे यात्री वाहन फंस गए। सूचना मिलते ही बीआरओ के मजदूर और मशीनें मौके पर पहुंचीं। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल पाया। वहीं, लामबगड़ में बारिश होने से सुबह छह बजे हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ गए। लोनिवि (एनएच) सुबह नौ बजे यहां हाईवे सुचारु कर सका। लोनिवि (एनएच) के ईई प्रवीण कुमार का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। बार-बार बारिश होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे के सभी भूस्खलन क्षेत्रों में सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


फोटो
भूस्खलन से चार घंटे बंद रहा नंदप्रयाग-घाट मार्ग
नंदप्रयाग। नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग ग्वाला तोक में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से करीब चार घंटे तक बंद रहा। भूस्खलन से यहां तीन मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। पीड़ित परिवारों ने डीएम से पुनर्वास की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से घाट मोटर मार्ग के ग्वाला तोक में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। इससे सड़क के साथ ही ग्रामीण जयलाल, विजय लाल और बदरी लाल के मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। जयलाल का कहना है कि भूस्खलन से मकानों के साथ ही आसपास की भूमि को भी खतरा हो गया है। ग्राम प्रधान पार्वती देवी ने कहा कि जिला प्रशासन को भी भूस्खलन की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed