{"_id":"59b176cc4f1c1bea7f8b4b74","slug":"15048025242-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन जोन आए मलबे से होटल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन जोन आए मलबे से होटल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। गोविंदघाट में पहाड़ी से आए मलबे से निजी होटल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना मेें किसी अन्य नुकसान की कोई सूचना नहीं है। होटल संचालक ने एसडीएम को पत्र लिखकर भूस्खलन जोन के सुधारीकरण की मांग उठाई।
गोविंदघाट में बदरीनाथ हाईवे से गोविंदघाट गुरुद्वारे तक जाने वाले पुराने मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा एक निजी होटल के एक हिस्से पर गिर गया जिससे होटल के दो कमरे पूरी तरह से दब गए। हालांकि घटना के समय होटल में कोई नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। होटल संचालक भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बीते दिनों क्षेत्र में हुई बारिश से यहां मोटर मार्ग पर भूस्खलन सक्रिय हो गया था, जो अब धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रहा है। यदि समय रहते भूस्खलन क्षेत्र का सुधारीकरण नहीं किया जाता तो यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है।