फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर का रुप ले चुके श्रीकोट का हो सकेगा विकास

शहर का रुप ले चुके श्रीकोट का हो सकेगा विकास

Thu, 07 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
शहर का रुप ले चुके श्रीकोट का हो सकेगा विकास
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत श्रीकोट गंगानाली को नगर पालिका श्रीनगर में शामिल करने का प्रस्ताव भले ही कैबिनेट में अब पास हुआ हो, लेकिन श्रीकोट को नगर का दर्जा देने की मांग एक दशक पुरानी है।
विज्ञापन

वर्तमान में यह ग्राम पंचायत पूरे नगर का रूप ले चुकी है। यहां की जनसंख्या 20 हजार पार कर चुकी है। श्रीकोट में राजकीय मेडिकल कॉलेज, एक दर्जन स्कूल, एक दर्जन होटल सहित 100 के लगभग व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं, जबकि लगभग 3 हजार आवासीय भवन हैं। यहां की सबसे बड़ी समस्या सफाई व्यवस्था है।
विज्ञापन

श्रीनगर शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत श्रीकोट भी श्रीनगर के समान विकसित हो चुकी है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर बसे इस गांव में कई सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठान हैं। वर्ष 1984 में यहां बेस अस्पताल की नींव पड़ी, जबकि वर्ष 2008 में इसे मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिला। इसके अलावा, यहां निजी अस्पताल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर एजूकेशन हब होने की वजह से श्रीकोट में चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले से आए लोग बस चुके हैं, जहां 20 साल पहले श्रीकोट गंगानाली में बड़े पैमाने पर खेती होती थी, अब यहां आलीशान भवन खड़े हैं।

श्रीकोट ने धीरे-धीरे नगर का रूप तो ले लिया, लेकिन ग्राम पंचायत होने की वजह से यहां आवश्यक सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया। वर्तमान में कूड़ा निस्तारण विकराल समस्या बन चुका है। जिला पंचायत सदस्य प्रकाश बुटोला कहते हैं कि लोग गदेरों या बदरीनाथ हाईवे के किनारे कूड़ा फेंक देते हैं। गलियों में गंदगी की समस्या है। नगर पालिका में सम्मिलित होने से श्रीकोट में सफाई और स्ट्रीट लाइट का प्रबंध हो जाएगा। इसके अलावा प्रमाण पत्रों के लिए 30 किलोमीटर दूर खिर्सू नहीं जाना पड़ेगा। श्रीनगर में सारे काम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed