{"_id":"59b1712b4f1c1bb0488b49f8","slug":"150480108315-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला नेता की गिरफ्तारी के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिला नेता की गिरफ्तारी के लिए धरना
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
किटी प्रकरण के बहाने लोगों के करोड़ों हड़पने की आरोपी भाजपा महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी की गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ज्वालापुर कोतवाली के सामने धरना दिया। आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण में काम कर रही पुलिस लोगों को ठगने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
धरना सभा में कांग्रेस के महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से अवैध रूप से चलाई जा रही किटी के जरिये जनता की गाढ़ी कमाई को लूट लिया गया। अवैध रूप से किटी चलाने वाली भाजपा महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा के नेता आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में भाजपा नेत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव ने कहा कि किटी प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। रवि बहादुर ने भी जल्दी ही गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डा. संतोष चौहान, किरणपाल वाल्मिीकि, बलवंत सिंह चौहान, तासीन अंसारी, सुबहान कुरैशी, अशोक उपाध्याय, यशवंत सैनी, संदीप गौड़, बीएस तेजियान, राव फरमान, गुलबहार खान, डा.दिनेश पुण्डीर, विमला पांडेय, सुभद्रा आर्य, तरुण नैयर आदि शामिल रहे।