फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाथियों की मौत ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता

हाथियों की मौत ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता

Sun, 03 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
हाथियों की मौत ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हाथियों की मौत ने वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चिंता बढ़ा दी है। दोनों विभाग अब मिलकर हाथियों के संरक्षण के लिए योजना तैयार कर रहे है। आठ माह में अब तक 10 से अधिक हाथियों की मौत हो चुकी है। इनमें दो पालतू हाथी भी शामिल है।
वन्य जीव संरक्षण को लेकर विभाग वादों पर खरा नहीं उतर पाता है। लगातार हरिद्वार में हाथियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इस वर्ष आठ माह में अब तक 10 से अधिक हाथियों की मौत हो गई। हालांकि सबसे अधिक हाथी राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में मरे मिले है। मुख्यालय स्तर पर बैठे अधिकारी दोनों विभाग को बराबर का जिम्मेदार मान रहा है। हाथियों के संरक्षण के लिए जल्द ही योजना तैयार करने की तैयारी है। इसमें हरिद्वार वन प्रभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अधिकारी आपस में बैठकर कर बातचीत करेंगे। इसके बाद जंगली क्षेत्र से लगे हुए इलाकों में रहने वाले लोगों से भी गोष्ठी के माध्यम से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को संघर्ष के दौरान मरने वाले नर हाथी राजा की मौत के बाद विभाग ने यह योजना तैयार की है। इससे पहले भी चीला में आपसी संघर्ष में मादा हाथी की मौत हो चुकी है। उधर हरिद्वार वन प्रभाग में दो हाथियों की मौत करंट लगने से हुई, जबकि चीला में ही एक पालतू हाथी की रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो गई। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के निदेशक सनातन सोनकर की मानें तो हाथियों की मौत चिंता का विषय है। जल्द ही वन प्रभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत कर हाथियों के संरक्षण को योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed