{"_id":"59ac2efb4f1c1be7278b4f79","slug":"150445645516-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर मार्ग के लिंक से आसान होगा ग्रामीणों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर मार्ग के लिंक से आसान होगा ग्रामीणों का सफर
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के सुपार मोटर मार्ग को बडियारगढ़-घणजी मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए शासन की ओर से डेढ़ किमी सड़क स्वीकृत की जा चुकी है। मार्ग के लिंक होने से जहां ग्रामीणों को बाजार व ब्लाक मुख्यालय तक पहुंचने में कम दूरी तय करनी पड़ेगी वहीं दूसरे क्षेत्र तक पहुंच भी आसान होगी।
विकास खंड कीर्तिनगर के बडियारगढ़ सुपार मोटर मार्ग का सौराखाल-घणजी मोटरमार्ग से लिंग होने पर क्षेत्र के कई गांवों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। मार्ग के लिंक होने से जनपद रुद्रप्रयाग के सौराखाल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के साथ ही क्षेत्र के घणजी, सुपार, धारकोट आदि गांवों की मोटर मार्ग लिंक के बाद चार से सात किमी की दूरी कम हो जाएगी। ग्राम प्रधान रेखा देवी व प्रधान शीशी देवी के साथ ही ग्रामीण विनोद लाल कहते है कि क्षेत्रीय जनता वर्षों से सुपार मोटर मार्ग को घणजी मोटर मार्ग से लिंक करने की मांग कर रही थी। बताते हैं कि मार्ग के लिंक होने से जहां क्षेत्रीय जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण खंड कीर्तिनगर से मार्ग पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। लोनिवि के सहायक अभियंता हर्षवर्धन मैठानी ने बताया कि मार्ग स्वीकृत हो चुका है शीघ्र ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ब्यूरो