{"_id":"59ac2ef84f1c1b16278b4f7b","slug":"150445645215-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में खुला, पांडुकेश्वर के समीप बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में खुला, पांडुकेश्वर के समीप बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे रविवार को गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में पहाड़ी से आए मलबे के चलते बाधित रहा। ।जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही। हालांकि 565 तीर्थयात्री पैदल ही बदरीनाथ धाम पहुंचे। हालांकि, लोनिवि की एनएच इकाई ने सुबह 10.30 बजे लामबगड़ में दो दिन से बंद हाईवे को सुचारु करा दिया था। हाईवे बंद होने की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी आशीष जोशी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को हाईवे को शीघ्र सुचारु करने का आदेश दिए।
शनिवार देर रात्रि को बदरीनाथ हाईवे पर गोविंदघाट और पांडुकेश्वर के बीच पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा हाईवे पर आने से यहां वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डरों के हाईवे पर आने से रविवार को पूरे दिन लोनिवि की एनएच इकाई ने मलबा और बोल्डरों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक हाईवे सुचारु नहीं हो पाया। यहां हाईवे के बाधित होने से 565 तीर्थयात्री वैकल्पिक पैदल मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचे। वहीं 800 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम जाने और करीब 600 तीर्थयात्री धाम से लौटने के लिए हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को हाईवे बंद होने से माणा में माता मूर्ति मेले में शामिल होने जा रहे स्थानीय श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा।