फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   माता मूर्ति से मिलने के बाद अपने धाम में विराजमान हुए बदरीनाथ, धाम के कपाट छह घंटे तक रहे बंद

माता मूर्ति से मिलने के बाद अपने धाम में विराजमान हुए बदरीनाथ, धाम के कपाट छह घंटे तक रहे बंद

Sun, 03 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
माता मूर्ति से मिलने के बाद अपने धाम में विराजमान हुए बदरीनाथ, धाम के कपाट छह घंटे तक रहे बंद
बदरीनाथ। बामन द्वादशी पर्व पर भगवान बदरीनाथ हजारों भक्तों के साथ अपनी माता मूर्ति से मिलने माणा गांव पहुंचे। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों ने कीर्तन-भजन कर बदरीनाथ की स्तुति की। इस दौरान बदरीनाथ धाम के कपाट करीब छह घंटे तक बंद रहे। माता मूर्ति से मिलने के बाद अपराह्न तीन बजे बदरीनाथ भगवान अपने मंदिर में विराजमान हुए। शाम चार बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद माणा गांव में माता मूर्ति मेला भी संपन्न हो गया। माता मूर्ति मंदिर में भगवान उद्धव, घंटाकरण (क्षेत्रपाल) और माता मूर्ति ने अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रविवार को बदरीनाथ धाम में बाल भोग लगने के बाद सुबह नौ बजे बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) से भगवान बदरीनाथ के प्रतिनिधि के रुप में उद्धव जी की उत्सव डोली ने हजारों भक्तों के साथ माणा गांव स्थित माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया। बदरीनाथ धाम से माता मूर्ति मंदिर की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। बदरीनाथ से रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, डिमरी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश डिमरी, कांता डिमरी, राकेश डिमरी, ज्योतिष डिमरी, प्रशांत डिमरी और माता मूर्ति के पुजारी सहित करीब दो हजार तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों ने उद्धव जी की डोली के साथ माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

माता मूर्ति मंदिर में बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने पूजा-अर्चना संपन्न की। बदरीनाथ धाम में दोपहर में लगने वाला भोग भी माता मूर्ति मंदिर में लगाया गया। दिनभर भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना माता मूर्ति के साथ हुई। भोटिया जनजाति की महिलाओं ने हरियाली अर्पित कर भगवान बदरीनाथ और माता मूर्ति के मांगल गीत गाए। तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया। शाम चार बजे उद्धव जी बदरीनाथ मंदिर में विराजमान हुए। माणा गांव में माता मूर्ति मेले के दौरान गढ़वाल स्काउट, सद्गुरु धाम आश्रम बदरीनाथ और माणा गांव के ग्रामीणों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed