फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिड़ला परिसर में जय हो ग्रुप की विजय

बिड़ला परिसर में जय हो ग्रुप की विजय

Fri, 01 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बिड़ला परिसर में जय हो ग्रुप की विजय
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में जय हो ग्रुप ने परचम लहराया। अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप के प्रदीप पंवार विजयी रहे। जबकि उपाध्यक्ष पद पर छात्रम ग्रुप के अजय सिंह और सचिव के लिए आर्यन ग्रुप के देवकांत देवराड़ी निर्वाचित हुए। जय हो और आर्यन ग्रुप ने एक वर्ष बाद छात्र संघ में वापसी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान प्रकिया संपन्न हुई। शाम पांच बजे करीब मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप के प्रदीप पंवार 739 मतों से विजयी रहे। प्रदीप को 2588 मत मिले। जबकि अभाविप के प्रत्याशी अरुण रावत को 1849 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 58 मत नोटा के लिए पड़े। उपाध्यक्ष पद पर छात्रम ग्रुप के अजय सिंह ने प्रतिद्वंद्वी नवीन गड़िया को 815 मतों से हराया। अजय को 2018 मत पड़े। जबकि नवीन को 1203 मत पड़े। इसी पद पर सुमित को 1083 मत पड़े। सचिव पद पर आर्यन के देवकांत देवराड़ी ने डीएसओ के प्रवीन भंडारी को 1706 मतों से हराया। देवकांत को 306 व प्रवीण को 1340 मत पड़े। वहीं इस पद पर 120 मत नोटा में पड़े। दूसरी ओर सह सचिव पद पर निर्दलीय तृप्ति बलूनी ने शिवाजी मौर्य को 568 मतों से पराजित किया। तृप्ति को 1889, शिवाजी मौर्य को 1321, आदित्य कुमेड़ी को 812 व रोशन सिंह को 209 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर सुशील जोशी ने विजय भंडारी को 715 मतों से पराजित किया। सुशील को 2148, विजय को 1433 व मोहित सिंह को 649 मत पड़े। विवि प्रतिनिधि पद पर अरुण नेगी 321 मतों से विजयी रहे। अरुण नेगी को 2365 व विमल जोशी को 2044 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

.................
छात्रा प्रतिनिधि पद पर नहीं हो पाया निर्णय
श्रीनगर। छात्रा प्रतिनिधि पद पर एक बूथ में गड़बड़ी होने पर इस पद पर निर्णय नहीं हो पाया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि इस बूथ पर 7 सितंबर को छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए फिर मतदान किया जाएगा। अन्य बूथों के मतदान को सील बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
एक छात्रा पदाधिकारी भी पहुंची छात्र संघ में
श्रीनगर। इस बार छात्र संघ में केवल एक ही छात्रा पदाधिकारी होगी। सह सचिव पद पर तृप्ति बूलनी ने जीत दर्ज की है। जबकि निर्वतमान छात्र संघ में सचिव व सहसचिव पद पर छात्राएं निर्वाचित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed