फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्यामलाल पुरी और मुकेश सिंघल ने साथियों समेत ली भाजपा की सदस्यता

श्यामलाल पुरी और मुकेश सिंघल ने साथियों समेत ली भाजपा की सदस्यता

Fri, 01 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
श्यामलाल पुरी और मुकेश सिंघल ने साथियों समेत ली भाजपा की सदस्यता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तरी हरिद्वार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे डा. श्यामलाल पुरी और व्यापारी नेता मुकेश सिंघल के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ली है।
उत्तरी हरिद्वार में हुए एक समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने मेयर मनोज गर्ग, वरिष्ठ नेता बृजभूषण विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी की उपस्थिति में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, जो राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चलकर सशक्त भारत के निर्माण को संकल्पित है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव के आगे बढ़ने के अवसर व सम्मान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि डा. श्यामलाल पुरी और मुकेश सिंघल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी और मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि व्यापारियों की समस्या और पर्यावरण संबंधी कार्यों में डा. श्यामलाल पुरी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं। अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि पार्टी में श्याम सुंदर शर्मा को मंडल उपाध्यक्ष, देव माहेश्वरी और दीपक पंत को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है।
मंडल महामंत्री विनीत जौली और दीपक नाथ गोस्वामी के संचालन और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण समारोह में नरेंद्र सिंह, दीपक, हर्ष, मनीत, आकाश, नीरज पुरी, सर्वजीत, महेंद्र, प्रेम सिंह त्यागी, अजय मन्ना, सोमपाल सिंह यादव, महंत मनोहर दास, महंत परमानंद, विद्या, यामिनी पुरी, नमिता, नवज्योति, आशा रानी आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा. प्रेमप्रकाश सतलेवाल, जागेराम शास्त्री, गंगाधर पांडे, पार्षद अनिल मिश्रा, कन्हैया खेवड़िया, लखनलाल चौहान, विजय शर्मा, सचिन शर्मा चीनू, ललित सचदेवा, पवन सूरी, विदित शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, गौरव भारद्वाज, अनुपम त्यागी, संदीप गोस्वामी, राकेश यादव, गुलशन भसीन, सूर्यकांत शर्मा, चंद्रकांत पांडे, अजीत कुमार, गौमती मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed