{"_id":"59a98fb44f1c1bf1278b4c3b","slug":"15042846054-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में कटौती को लेकर ग्राम प्रधनों का धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में कटौती को लेकर ग्राम प्रधनों का धरना, प्रदर्शन
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
ग्राम प्रधान संगठन ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर बहादराबाद ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
राज्य सरकार की ओर से 14वें वित्त आयोग में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के बजट में कटौती कर इस बजट को जिला पंचायत को देने के विरोध में ग्राम प्रधान आंदोलित हैं। संगठन की मांग है कि उत्तराखंड के प्रधानों को भी उत्तर प्रदेश की भांति 51 प्रतिशत के बजाय 66 प्रतिशत पर अविश्वास प्रस्ताव होना चाहिए और प्रधानों का वर्तमान मानदेय 750 रुपए से बढ़ाकर दस हजार किया जाना चाहिए। उनका कहन था कि इन मांगो को लेकर कई बार मंत्री और अधिकारियों को अवगत कराने पर भी इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। राज्य सरकार प्रधानो के साथ भेदभाव कर रही है, जिसे बर्दाश्त नही किया जाण्गा।
प्रधानों का कहना है कि मांगे पूरी होने पर धरना- प्रदर्शन और तालाबंदी जारी रहेगी। धरने पर संगठन के अध्यक्ष रूपेश चौहान, प्रीतम सिंह रोड, राजेश सैनी, मुकेश पाल, कृष्ण कुमार, यशपाल सैनी, चंदन, निर्मला कौशिक, हारून, ओमपाल, सुखबीर और गजेंद्र सिंह, सुभाष चंद, नजाकत अली, नवीन, बीरम सिंह, जाफिर, मोल्हड सिंह राणा, सुभाष, रणतेज, राजेश, शमीदा, सारिका और रीना आदि शामिल रहे।