फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बालिकाओं को दिया व्यवसायिक प्रशिक्षण

बालिकाओं को दिया व्यवसायिक प्रशिक्षण

Fri, 01 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बालिकाओं को दिया व्यवसायिक प्रशिक्षण

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल लेडीज क्लब के महिला स्वयं सशक्तीकरण केंद्र की ओर से संचालित रोजगारपरक व्यवसाय का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इस अवसर पर क्लब की संरक्षक रश्मि गुलाटी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया । प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण होने वाली बालिकाओं को सिलाई मशीन, मेकअप किट तथा सूट आदि भी दिए गए।
भेल के इंटरनेशनल क्लब में आयोजित समारोह में संरक्षक रश्मि गुलाटी ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने से ही समाज की दशा एवं दिशा में बदलाव हो सकेगा। समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कारपोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर के अंतर्गत महिला स्वयं सशक्तीकरण केंद्र की ओर से बालिकाओं के लिए छह माह के रोजगारपरक पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिलाई-कढ़ाई से जुड़ी बारीकियों को सिखाने के साथ ही साथ ही ब्यूटीशियन एंड ब्राइडल आर्ट, मेहंदी, नृत्य और संगीत आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लेडीज क्लब की अध्यक्षा रचना मेहरा, केंद्र प्रभारी सविता अग्रवाल, उपाध्यक्ष तनुश्री शाह, सचिव संगीता मेहरा, कोषाध्यक्ष मोनिका गर्ग सहित भारती भटनागर, वंदना वरन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed