फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून के मनोचिकित्सक ने की भाई बहन की काउंसलिंग

देहरादून के मनोचिकित्सक ने की भाई बहन की काउंसलिंग

Fri, 01 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के मनोचिकित्सक ने की भाई बहन की काउंसलिंग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अपनी जिद के चलते कई साल से कमरे में खुद को कैद कर देने वाले नाबालिग भाई- बहन की काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है। देहरादून से शुक्रवार को आए मनोचिकित्सक मुकुल शर्मा ने दो घंटे तक भाई- बहन के साथ रहकर उनकी काउंसिलिंग करने के साथ- साथ उनका व्यवहार भी जांचा परखा। मनोचिकित्सक ने काफी दिन तक नाबालिगों के काउंसिलिंग जरूरी बताई है।
पुराना रानीपुर मोड़ के पास रहने वाले नाबालिग भाई- बहन को भाजपाइयों के सक्रिय होने पर बंद कमरे से निकाला गया था। महिला हेल्प लाइन की टीम ने पहुंचकर भाई- बहन के कैद होने की जानकारी जुटाई थी, तब सामने आया था कि उन्होंने खुद को ही कैद किया हुआ था। वे कमरे से बाहर नहीं आना चाहते थे। इसकी वजह माता- पिता का पढ़ाई लिखाई के लिए दबाव बनाना था जो उन्हें मंजूर नहीं था। हालांकि, माता- पिता के गैरजिम्मेदाराना रवैये को लेकर भी पुलिस ने बेहद आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ममता वोहरा ने खुद भाई- बहन से कई घंटों तक बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास किया था। एसपी सिटी ने ही देहरादून के मनोचिकित्सक मुकुल शर्मा से संपर्क साधकर भाई- बहन की काउंसिलिंग कराने की बात कही थी। शुक्रवार को पहुंचे काउंसलर मुकुल शर्मा ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें जीवन का ज्ञान समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed