{"_id":"59a98dd44f1c1bfb268b4bc1","slug":"15042841252015-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेटर न होने से दो दिन से 15 हजार की आबादी पानी को तरसी ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेटर न होने से दो दिन से 15 हजार की आबादी पानी को तरसी ..
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जलसंस्थान की ट्यूबवेल पर ऑपरेटर नहीं होने और वज्रपात से हाइड्रिल फुंकने से दो दिन से ज्वालापुर के करीब दर्जन भर मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। ऐसे में करीब 15 हजार की आबादी पानी के लिए तरस गई है।
ज्वालापुर के शास्त्रीनगर, गोल गुरुद्वारा, राजनगर, रामनगर, नाथनगर, जगदीशनगर आदर्शनगर, नानकपुरी, वसंत विहार, रेलवे रोड ज्वालापुर में बृहस्पतिवार दोपहर बाद से ट्यूबवेल के ऑपरेटर के नहीं होने से सप्लाई बंद रही। वहीं रात में आसमानी बिजली गिरने से हाइड्रिल फुंकने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से भी बृहस्पतिवार शाम 6 बजे से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। भाजपा के पार्षद रवि धींगड़ा ने जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क कर बिजली जोड़कर ट्यूबवेल चलाने के लिए कहा, लेकिन अधिकारियों ने ऑपरेटर न होने की समस्या बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। बृहस्पतिवार शाम को तो लोगाें ने जैसे तैसे काम चला लिया, लेकिन शुक्रवार को लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोग लेबर कालोनी और भेल की कालोनियों से पानी लाए। पार्षद रवि धींगड़ा ने बताया कि जल संस्थान के जेई और एई से पानी के टैंकर भेजने को कहा तो इस पर भी उन्होंने इनकार कर दिया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश पाल ने बताया कि हाईड्रिल के फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ट्यूबवेल नहीं चल सका है।