फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़ी, भल्लाफार्म में हाथियों को उत्पात

गढ़ी, भल्लाफार्म में हाथियों को उत्पात

Fri, 01 Sep 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
गढ़ी, भल्लाफार्म में हाथियों को उत्पात
हाथी ने चारदीवारी तोड़कर उखाड़ा हैंडपंप
विज्ञापन

-- गढ़ीमयचक व श्यामपुर में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पाद

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
हाथियों ने बृहस्पतिवार तड़के दो ग्रामसभाओं गढ़ीमयचक व श्यामपुर में जमकर उत्पाद मचाया। हाथियों के झुंड ने गढ़ी में चारदीवारी तोड़ने के साथ-साथ आंगन में लगा हैंडपंप भी उखाड़ फेंका। जबकि, श्यामपुर के भल्लाफार्म क्षेत्र में धान की तीन बीघा फसल रौंद डाली। घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है। बृहस्पतिवार तड़के गढ़ीमयचक में हाथी मूर्ति सिंह बिष्ट के घर में आ धमका। हाथी ने पहले उनके मकान की चारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद चिंघाड़ते हुए आंगन में लगे हैंडपंप को भी उखाड़ फेंका। साथ ही अन्य सामान भी तोड़ डाला। आंगन में इस तरह तांडव करते हुए हाथी को देख परिवार वाले सहम गये।

गुस्साया हाथी काफी देर तक आंगन में इधर-उधर टहलता रहा। बाद में शोर मचाने पर ही वह भागा। उधर, श्यामपुर के भल्लाफार्म क्षेत्र में भी हाथी ने खूब तहलका मचाया। हाथी ने सुरमा देवी तथा सुशीला देवी की धान की फसल को रौंद डाला। काफी देर तक हाथी खेतों में चिंघाड़ता हुआ घूमता रहा। ग्राम प्रधान शाकुंबरी बिष्ट ने बताया कि करीब तीन बीघा धान की फसल हाथियों ने रौंद डाली। प्रधान ने बताया कि आज वन विभाग वाले भी मौके पर पहुंच गये थे। वन विभाग से मांग की गई है कि क्षेत्र में हाथियों से सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ाई जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed