{"_id":"599f01cb4f1c1bb30f8b471a","slug":"150359293413-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजार में फटा गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजार में फटा गैस सिलेंडर
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। मुख्य बाजार स्थित एक आवासीय भवन में गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर की आग से घर का सभी सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर आपदा प्रबंधन और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुख्य बाजार निवासी निवासी संजय भट्ट ने बृहस्पतिवार दोपहर में रसोई घर में गैस खत्म होने पर नया सिलेंडर लगाया। जैसे ही खाना पकाने के लिए उन्होंने माचिस जलाई, सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही संजय और उसकी 80 वर्षीय माता गोदांबरी देवी बाहर भाग निकले। थोड़ी ही देर में सिलेंडर विस्फोट के साथ फट गया। विस्फोट होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। संजय के घर से आग की लपटे देख उनकी समझ में माजरा आ गया। वहीं, आग रसोई घर से अन्य कमरों में फैल गई, जिससे घर में रखा टीवी, रेफ्रिजरेटर, सोफा, बर्तन और कपड़े सभी जलकर स्वाहा हो गए। गनीमत रही कि घटना के वक्त संजय के दोनों बेटे व बहन घर पर नहीं थे। अग्निकांड से बेघर संजय को उसके पड़ोसी तिलक जोशी ने फिलहाल आसरा दिया है। पालिका सभासद विद्यार्थी पालीवाल व स्थानीय निवासियों ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने प्रभावित परिवार को हर संभव मद्द देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।