{"_id":"599db31e4f1c1b053c8b45ea","slug":"15035072551-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम शहरी आवास योजना की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम शहरी आवास योजना की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। डीएम ने बुधवार को नगर पालिका और नगर पंचायतों में शहरी विकास के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। डीएम ने शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को किसी भी सूरत में अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ न देने केे निर्देश दिए। बैठक में न आने पर नगर पंचायत गौचर के अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया।
बैठक में डीएम आशीष जोशी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका व नगर पंचायतें ठोस एवं अपशिष्ट पदार्थों का उचित प्रबंधन करना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई की जाए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मानकों के अनुसार लाभार्थियों का चयन करने के निर्देश दिए। कहा कि नदियों में कूड़ा डालने की शिकायत पर संबंधित निकाय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ईओ गोपेश्वर अनिल पंत ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की सभी नगर निकायों के 62 वार्डों में से 36 वार्ड ओडीएफ हो चुके हैं। नगर पालिका क्षेत्र गोपेश्वर में नौ में से तीन वार्ड ओडीएफ घोषित किए जा चुके हैं।