फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महाविद्यालय का फरमान, ड्रेस पहनकर होगा मतदान

महाविद्यालय का फरमान, ड्रेस पहनकर होगा मतदान

Wed, 23 Aug 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय का फरमान, ड्रेस पहनकर होगा मतदान

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। महाविद्यालय कर्णप्रयाग में छात्र संघ चुनावों में मतदान के लिए यूनिफार्म में आना अनिवार्य कर दिया गया है। महाविद्यालय में एक सितंबर से ड्रेस कोड लागू होना है, जबकि एक सितंबर को ही महाविद्यालय में छात्र संघ चुनावों के लिए मतदान होना भी संभावित है।

स्व. डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों छात्र संघ चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को (आज) प्रवेश की अंतिम तिथि महाविद्यालय प्रशासन ने तय की है। हालांकि अब तक करीब 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं और छह दिन बाद इन्हें यूनिफार्म में आना होगा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेसी घिल्डियाल ने बताया कि छात्रों के लिए डार्क ब्राउन पेंट के साथ ही क्रीम कलर की शर्ट है, वहीं छात्राओं को डार्क ब्राउन कुर्ता और क्रीम कलर सलवार के साथ क्रीम कलर का दुपट्टा है। चुनावों में मतदान के लिए ड्रेस अनिवार्य है के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चुनाव संबंधी कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed