फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शहर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Wed, 16 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
शहर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
श्रीनगर। शहर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। गोला पार्क में आयोजित परेड में विभिन्न स्कूलों ने प्रतिभाग किया। परेड प्रतियोगिता में एनसीसी वर्ग में गढ़वाल विवि, स्काउट एवं गाइड वर्ग में मार्डन जूनियर हाई स्कूल श्रीनगर, सीनियर वर्ग में रैनबो पब्लिक स्कूल, जूनियर वर्ग में गुरुरामराय पब्लिक स्कूल व प्राइमरी वर्ग में मार्शल पब्लिक स्कूल प्रथम रहे। सबसे अनुशासित स्कूल का खिताब संस्कृत महाविद्यालय के नाम रहा।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की ओर से गोलापार्क में आयोजित समारोह में गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रो. कौल ने कहा कि आजादी के बाद भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। कहा कि आज हमारा देश विश्व की अगुवाई करने को तैयार है। समारोह में गढ़वाल विवि के प्रति कुलपति प्रो. डीएसी नेगी, एनआईटी के कुलसचिव कर्नल सुखपाल, एसडीएम कीर्तिनगर नूपुर वर्मा, एसडीएम श्रीनगर मायादत्त जोशी, पलिका अध्यक्ष विपिन मैठानी आदि मौजूद थे। इस दौरान हुई परेड प्रतियोगिता के तहत एनसीसी वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक,, स्काउट व गाइड वर्ग में जीजीआईसी श्रीनगर, सीनियर वर्ग में कान्वेंट स्कूल जूनियर वर्ग में कान्वेंट स्कूल व प्राइमरी वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं गढ़वाल विवि के छात्र संगठनों अभाविप, जय हो व आर्यन के कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा रैली निकाली। जय हो के पुष्पेंद्र पंवार, आर्यन के संजय बिष्ट व अभाविप के अंकुर रावत ने कहा कि देश के सभी युवाओं को राष्ट्र हित में खड़ा होना होगा।
विज्ञापन

...........
सेवा निवृत्त सैनिकों ने किया ध्वजारोहण
श्रीनगर। संकुल बालमणा के सभी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में सेवानिवृत्त सैनिकों को स्वतंत्रता दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। संकुल प्रभारी महेश गिरी ने बताया कि सभी विद्यालयों में ध्वजा रोहण भी पूर्व सैनिकों की ओर से ही किया गया। राजकीय हाईस्कूल सल्डा में गढ़वाल राइफल्स के सेवानिवृत्त सैनिक मोहन सिंह सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया, तो प्रावि सल्डा में उनके पुत्र सेवानिवृत्त वायुवैनिक योगंबर सिंह ने ध्वजा फहराई। प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल जामलाखाल में आईटीबीपी के सेवानिवृत्त जवान संजय कुमार, जूहा पंचूर में सीआरपीएफ के विजय सिंह, प्रावि बीरखाल में गढ़वाल राइफल्स के सुंदर सिंह और प्रावि कंडोला में पूर्व सैनिक विजय सिंह ने झंडारोहण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed