{"_id":"598f40c84f1c1b362a8b4967","slug":"150256046719-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..कालेज में बनाई शौर्य दीवार, दिलाती रहेगी कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..कालेज में बनाई शौर्य दीवार, दिलाती रहेगी कुर्बानी
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एसएमजेएन पीजी कालेज में वीर योद्धाओं की स्मृति में शौर्य दीवार का उद़घाटन किया गया। इसमें परमवीर चक्र विजेता नायकों की जीवनी का भी उल्लेख है।
शनिवार को एसएमजेएन पीजी कालेज में हुई गोष्ठी में प्राचार्य डा. अवनीत कुमार घिल्डियाल ने कहा कि यह शौर्य दीवार उन शहीदों का स्मरण कराएंगी, जिनके कारण देश की अखंडता व संप्रभुता सुरक्षित है। कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा क्षेत्र है जहां माताएं प्रसन्नता के साथ अपने सपूतों को सैन्य सेवाओं में देश की रक्षा के लिए भेजती हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. संजय माहेश्वरी ने आह्वान किया कि देश की रक्षा के लिए सेना में भर्ती होकर उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं। डा. सरस्वती पाठक ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं भी देश की सुरक्षा के लिए ु सैन्य सेवाओं में भर्ती होकर पुरुष जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश का गौरव बढ़ा रही हैं। इस मौके पर डा. सुनील बत्रा, डा. तेजवीर सिंह तोमर, डा. नलिनी जैन, डा. जगदीश चंद्र आर्य, विनय थपलियाल, मोहन चंद पांडेय, अश्वनी कुमार जगता, होशियार सिंह चौहान, नवजोत सिंह वालिया, ओम प्रकाश चौधरी, दीपक कुमार आदि शामिल हुए।
छात्रों ने चलाया सफाई अभियान
लालढांग (ब्यूरो)। राजकीय इंटर कालेज लालढांग की एनएसएस इकाई ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डा. आनंद सिंह फर्त्याल ने स्वच्छता अभियान के फायदे गिनाएं। सभी ने मिलकर विद्यालय प्रांगण के साथ कक्षाओं में भी सफाई की। प्रभारी प्रधानाचार्य गिरीश कुमार गोस्वामी ने कहा कि स्वच्छता अभियान पूरे देश में चल रहा है, इसमें सबको सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, विजय सिंह रावत, आरपी शर्मा, विनित कुमार, विनोद कुमार, पूनम सैनी, अशोक द्विवेदी, संतोष गुप्ता, भगीरथ चौधरी, पूरण सिंह, विनीता सैनी, वंदना आदि शामिल हुए।
फोटो समाचार ...........
जन्माष्टमी महोत्सव पर निकाली झांकियां
हरिद्वार। दून कैंब्रिज स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में मनमोहक कार्यक्रम हुए। जिसमें नन्हें मुन्नों ने रंग बिरंगी वेशभूषाएं पहकर कार्यक्रम करते हुए सभी दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में पीजी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए राधा कृष्ण की झांकियां निकालते हुए एक से एक सुंदर प्रस्तुति दी। बच्चों ने सामूहिक नृत्य करते हुए सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कामिनी वर्मा के साथ-साथ स्कूल के समस्त स्टाफ ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।