{"_id":"598dde684f1c1bc1598b46bf","slug":"150246974512-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में नवांगतुक छात्र-छात्राएं रोपेंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में नवांगतुक छात्र-छात्राएं रोपेंगे पौधे
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर प्रशासन ने विशेष पहल की है। संस्थान में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में पौधे रोपेंगे। पांच साल की पढ़ाई के दौरान पौधे की रक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इससे छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की चेतना जागृत होगी। साथ ही कॉलेज/ बेस अस्पताल परिसर में हरियाली छाएगी।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि मैती आंदोलन की तर्ज पर छात्र-छात्राओं से पौधों का रोपण कराया जाएगा। एमबीबीएस प्रथम बैच में एडमिशन लेने वाला प्रत्येक छात्र एक पौधा रोपेगा। प्रत्येक पौधे पर संबंधित छात्र का नाम अंकित किया जाएगा। बताया कि हर साल यह अभियान चलाया जाएगा। ब्यूरो