{"_id":"598dde5f4f1c1b25608b474c","slug":"150246973616-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ, नंदप्रयाग और गोपेश्वर में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत बढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ, नंदप्रयाग और गोपेश्वर में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत बढी
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जोशीमठ, नंदप्रयाग और गोपेश्वर में मांग के सापेक्ष रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति कम हो रही है। बीते जुलाई माह में तीनों पालिका क्षेत्र में पंद्रह हजार सिलेंडरों की डिमांड थी, लेकिन मात्र दस हजार सिलेंडर ही बांटे गए। सिलेंडर न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालकों की मानें तो एडवांस बुकिंग के बावजूद मांग के सापेेक्ष कम ही सिलेंडर मिल रहे हैं।
जोशीमठ, गोपेश्वर और नंदप्रयाग क्षेत्रों में रसोई गैस के कुल 44 हजार उपभोक्ता हैं, जिनके लिए प्रति माह 19 हजार गैस सिलेंडरों की जरूरत होती है। बीते माह इंडियन ऑयल की ओर से तीनों गैस एजेंसियों को 10,712 रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। ऐसे में एजेंसी कई लोगों को सिलेंडर नहीं दे पाई। बीते जून माह में भी रसोई गैस की आपूर्ति में तीन हजार सिलेंडरों की कटौती हुई थी। घिंघराण निवासी एसपी दरमोड़ा, मनमोहन सिंह और अरविंद नेगी आदि ने बरसात को देखते हुए प्रतिवर्ष तीन माह तक चमोली जिले में रसोई गैस के अतिरिक्त भंडारण की मांग उठाई। इधर, इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक वाईएस बर्तवाल का कहना है कि आईओसी के अधिकारियों से इस संबंध में लगातार पत्राचार किया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
ढाई माह से नहीं मिले रसोई गैस सिलेंडर
पोखरी (चमोली)। खाल, सरमोला, कुमेड़ा, करछुन, सूगी, गडुना, सेमी और बिनगढ़ गांव में बीते ढाई माह से रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति की मांग उठाई।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभा देवी, ग्राम प्रधान बलवीर लाल, वासुदेव गुर्साइं और दिलवर चौहान का कहना है कि रसोई गैस की आपूर्ति न होने से ईंधन का संकट गहरा गया है। इंडेन गैस सर्विस पोखरी से कई बार अवगत कराने के बावजूद गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।