{"_id":"59889c3f4f1c1ba6718b4613","slug":"150212512314-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा राज बनीं मिस उतराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा राज बनीं मिस उतराखंड
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। रे फाउंडेशन की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड का ताज नेहा राज को मिला है। मिस टीन उत्तराखंड कोमल रंधावाबनी रही। मिस उत्तराखंड में दूसरे स्थान पर दीक्षा सती और तीसरे स्थान पर डॉली बिष्ट रही । मिस टीन उत्तराखंड में सृष्टि द्वितीय और कैरन तृतीय रही। संगीता मिस कुमाऊं संगीता और ऋचा चौधरी मिस गढ़वाल रहीं। मिस टीन कुमाऊं अर्चि बत्रा कासे चुना गया।
प्रतियोगिता में काशीपुर,रुद्रपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, देहरादून, ऋषिकेश, नैनीताल, हरिद्वार आदि शहरों से प्रारंभिक चरणें में चुनी गई युवतियों ने भाग लिया। रे फाउंडेशन की सेक्रेट्री डा. नीता सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य प्रत्येक शहर में छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता में विजेता रही कौशल रंधावा तथा नेहा राज को रे फिउंडेशन की ओर से सात दिन का मलेशिया का टूर प्रदान किया गया । रे फाउंडेशन के डायरेक्टर कौशल कुमार तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर अवनीत ने बताया कि दोनों ही विजेताओं को मलेशिया में राष्ट्रीय अतिथि का सम्मान मिलेगा तथा मिस मलेशिया के साथ एक दिवसीय साक्षात्कार का मौका भी मिलेगा । प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप मैं उपस्थित डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मिहिर खान ने संगीता डॉली बिष्ट तथा नेहा राज को अपने आने वाले सीरियल के लिए चयनित भी किया । आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में फ़िल्म इंडस्ट्री के डिजाइनर सुमित दास गुप्ता तथा जसप्रीत कौर के परिधानों में बालिकाओं ने रैंप पर वॉक भी किया । इस अवसर पर मोनाल की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर डा. लता जोशी, डा. सिमा सुंदास, आयोजकों में डा. नीरज सक्सेना, पंडित रमाकांत शुक्ला, विकास तिवारी, प्रमोद सैनी आदि मौजूद रहे ।