फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किशोर कुमार के गीत सुनकर मदमस्त हुए श्रोता

किशोर कुमार के गीत सुनकर मदमस्त हुए श्रोता

Mon, 07 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
किशोर कुमार के गीत सुनकर मदमस्त हुए श्रोता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सदाबहार गायक किशोर कुमार की जयंती पर भेल में आयोजित के फोर किशोर कार्यक्रम में कई गीतों की प्रस्तुति दी गई। खासतौर पर जूनियर किशोर के रूप में पहचान बनाने वाले रविंद्र कुमार और दून आइडियल अंकिता कुकरेती ने हिंदी फिल्मी गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कई युवा गायकों ने किशोर दा को उनके जन्मदिन पर गीतों भरी श्रद्धांजलि दी। नन्हें मुन्नों की डांस प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
भेल के सेक्टर चार स्थित सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम का शुभारंभ भेल के जीएम क्वालिटी संत कुमार और आकाश कोचिंग इंस्टीटयूट के एजीएम भूपेंद्र कुमार, ब्रांच मैनेजर नीरज अरोड़ा, एचईसी पीजी कालेज के मैनेजर अमित कुमार और श्रमिक नेता राजवीर चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों ने आयोजन के लिए रिदमिक डिलाइट के सदस्यों को बधाई दी। आकाश इंस्टीटयूट और एचईसी पीजी कालेज के सहयोग से इस कार्यक्रम में जूनियर किशोर रविंद्र कुमार ने ओ मेरे दिल के चैन, मेरे सपनों की रानी, पग घुंघुरू बांध मीरा नाची.. गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रविेद्र और मेहताब आलम ने किशोर कुमार व मोहम्मद रफी का तुम बिन जाऊं कहां गीत पेश कर महफिल को रवानगी दी। दून आइडियल तथा दून गोट टैलेंट की विजेता अंकिता कुकरेती ने रविंद्र कुमार के साथ तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं, कोरा कागज था ये मन मेरा और गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह शाम पेशकर समां बांध दिया। हर्षित शर्मा ने तेरी आंखों के दरिया का उतरना भी जरूरी था और वैष्णवी उपाध्याय ने नीले नीले अंबर पे चांद जब आए व परदेसिया ये सच है पिया गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरी। आर्जेमित्रा सरकार ने रिमझिम गिरे सावन की मधुर प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। मेहताब आलम ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, क्या हुआ तेरा वादा और मेरे महबूब कयामत होगी गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन मिस कुमाऊं मीनाक्षी ममगाईं ने किया। रुद्रपुर के संगम म्युजिकल ग्रुप की टीम ने डायरेक्टर भावेश पांडेय के निर्देशन में गायकों का साथ दिया। साउंड इंजीनियर संदीप डोगरा ने आवाज को जादुई बनाने में अपने हुनर का परिचय दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एचईसी कालेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप चौधरी, सामुदायिक केंद्र के सचिव सुभाष सैनी, अजय धीमान, अवधेश कुमार, सुदीप राय चौधरी, रितेश कुमार, पंकज कुमार, अमित जांगिड़, रुपेश विश्वकर्मा आदि ने सहयोग किया। कांग्रेस नेता अरविंद गुर्जर, अरुण मिश्रा, परवेज आलम, राशिद सलमानी सहित किशोर कुमार के तमाम फैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed