{"_id":"5984ddfc4f1c1b7f648b4591","slug":"15018798056-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंग और सुसवा रही उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंग और सुसवा रही उफान पर
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने किया बेहाल, जागकर गुजारी रात
-- दो गांवों में लोगों के घरों में घुसा बरसाती पानी
अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। रायवाला क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार से रुक-रुककर जारी बारिश ने दो ग्रामसभाओं में लोगों को खासा परेशान किया। बरसाती पानी घरों में भरने से उन्हें जागकर रात बितानी पड़ी। गौहरीमाफी के ग्रामीण भी सौंग नदी में पानी बढ़ने से सहमे रहे। बृहस्पतिवार देर रात बारिश ने लोगों को परेशान किया। प्रतीतनगर में बाजार के आसपास के निवास करने वाले लोगों के घरों में बरसाती पानी भर गया। मलखान सिंह, राजेश पांचाल, माजिद, विमल कुमार, बिजेंद्र कुमार, हरिओम आदि ने बताया कि गलियों और घरों में पानी भरने से उन्हें पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। वहीं, गांव में ही सुसवा नदी का पानी खोलापारी बस्ती में घुस गया, जिससे बस्ती में कई लोगों के घरों में घुटनों तक पानी भर गया। छिद्दरवाला गांव में भी सुशीला बगियाल, शीशपाल पोखरियाल, दिगम्बर थापा, गोर्वधन थापा, जुमन सिंह, कमल सिंह आदि ग्रामीणों के घरों में बरसाती पानी भरा। ग्राम प्रधान पूनम पोखरियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रशासन ने हाईवे निर्माण में जुटी कंपनी की जेसीबी से बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था की। गौहरीमाफी में बारिश से सौंग नदी में बढ़े पानी से ग्रामीण सहम गए। हालांकि, नदी का पानी गांव में नहीं घुसा।