{"_id":"5980ac464f1c1b0d468b456e","slug":"15016050232-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने सड़क की जाम, प्रशासनिक भवन व प्राचार्य कक्ष में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने सड़क की जाम, प्रशासनिक भवन व प्राचार्य कक्ष में की तालाबंदी
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कालेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने बीए व बीएससी के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग पर मंगलवार को एक घंटे तक चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर जाम लगाया। वहीं कुछ छात्रों ने महाविद्यालय में तीसरे सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया रोककर प्रशासनिक भवन और प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी कर दी। छात्र-छात्राओं ने दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होने तक तीसरे सेमेस्टर के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया रोकने की मांग की। बाद में प्राचार्य के कहने पर छात्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
मंगलवार सुबह ग्यारह बजे सभी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में इकट्ठा हुए और जुलूस निकालकर चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग जाम कर दिया। लोग जाम में फंसे रहे। सूचना पर थानाध्यक्ष कुंदन राम मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जाम खोलने की अपील की, लेकिन वे मांग पर अड़े रहे। प्राचार्य डा. पीएस मखलोगा ने छात्रों को जिला प्रशासन के माध्यम से गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्यालय को अपनी मांग प्रेषित करने का आग्रह किया, जिस पर छात्र-छात्राओं ने सहमति जताई और जाम खोल दिया। इसकी बीच कुछ छात्रों ने कालेज में चल रही तीसरे सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया रोककर प्रशासनिक भवन और प्राचार्य कक्ष में तालाबंदी कर दी। छात्रों ने विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजकर शीघ्र दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होने तक तीसरे सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया रोकने की मांग उठाई। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अनूप रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, अभिषेक, मिथलेश फरस्वाण, देवेंद्र रावत, मोहित सिंह, संदीप नेगी, प्रकाश बिष्ट, दर्शन सिंह, प्रकाश भंडारी, चंद्रशेखर, विपिन कंडारी, आलोक, रिपुदमन, करण सिंह, भगत, राहुल फरस्वाण और सुधीर बिष्ट आदि मौजूद थे।