फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कॉलेज में क्रमिक अनशन पर बैठे दो छात्र

कॉलेज में क्रमिक अनशन पर बैठे दो छात्र

Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में क्रमिक अनशन पर बैठे दो छात्र
फोटो : --------------
विज्ञापन


कालेज के खिलाफ छात्राें का हंगामा
-- दाखिले में दोहरा मापदंड का आरोप लगाते हुए अनशन किया शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। पीजी ऑटोनामस कालेज में दाखिले में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सोमवार को दो छात्रों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इससे पूर्व छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में हंगामा काटा। आरोप है कि कालेज प्रशासन ओबीसी के प्रमाण पत्रों के मामले में दोहरा व्यवहार अपना रहा है। सोमवार को सुबह छात्रा-छात्राओं ने प्राचार्य कार्यालय में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी से वार्ता हुई, मगर वार्ता से असंतुष्ट छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही लंबित मांगों को लेकर छात्रसंघ उपाध्यक्ष शुभम गौड़ और विजय जुगरान क्रमिक अनशन पर बैठ गए। छात्रों का तर्क है कि एडमिशन प्रोस्पेक्टस में एक साल के ओबीसी प्रमाणपत्र के आधार पर ही कालेज में प्रवेश दिया जा सकता है।

मगर कालेज प्रशासन ने अब तीन साल के ओबीसी प्रमाणपत्र को भी मान्य कर दिया है। आरोप लगाया कि इससे स्पष्ट है कि कालेज प्रशासन दाखिले को लेकर दोहरा मापदंड अपना रहा है। छात्रों ने प्रोस्पेक्टस के आधार पर ही नए प्रवेश देने की मांग की है। उन्होंने मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उधर, इस बाबत प्राचार्य डा. माहेश्वरी का कहना है कि छात्रों के आरोप निराधार हैं। महाविद्यालय में दाखिले के बाबत जारी जीओ का लाभ सभी छात्रा-छात्राओं को समान रूप से दिया जा रहा है। इस अवसर पर छात्रनेता राजेंद्र सिंह बिष्ट, अनुराग पयाल, मनीष जोशी, शुभम खंडेलवाल, कार्तिक कौशल, शिव सिंह पंवार, अनिल कैंतुरा, ऋषभ राणा, प्रियंका जुगरान, मोनिका भंडारी, साक्षी भट्ट, शिवानी पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed