{"_id":"597cbb784f1c1b86038b47e7","slug":"15013467655-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी की समस्या को लेकर गौचर में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी की समस्या को लेकर गौचर में कांग्रेस का प्रदर्शन
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। नगर में बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतर गए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
नगर में बिजली आपूर्ति सुचारु न होने और विभिन्न वार्डों में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार, ऊर्जा निगम और जलसंस्थान के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर में कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। साथ ही कई वार्डों में जलापूर्ति ठप है तो कई जगह पेयजल लाइनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। आंदोलनकारियों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद डिमरी, संदीप नेगी, विशेष बिष्ट, रोशनी नेगी, सुरेशी देवी, सुनील पंवार, ताजवर कनवासी, अजय किशोर भंडारी, सुनीता बिष्ट, विभांशु बर्त्वाल, अखिलेश कनवासी, महावीर नेगी और संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
ग्रामीणों ने किया विद्युत कर्मियों का घेराव
गौचर। शुक्रवार रात को रावलनगर गांव में बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने रात नौ बजे ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंच कर विद्युत कर्मियों का घेराव किया। ग्रामीणों का गुस्सा देख ऊर्जा निगम के कर्मियों ने गांव में जाकर ग्रामीणों से वार्ता की और शनिवार को बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। वहीं वार्ड छह निवासी लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि वार्ड के कुछ परिवारों की पानी की आपूर्ति एक हफ्ते से ठप पड़ी है।