{"_id":"597cb5d44f1c1b86038b473a","slug":"150134532112-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों ने नकारा एसडीएम के अनुरोध को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों ने नकारा एसडीएम के अनुरोध को
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण की मांग के लिए आयोजित धरना स्थल बैठे आंदोलनकारियों ने एसडीएम के अनुरोध को ठुकरा दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
शनिवार को पीपल चौरी में एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण व संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग के लिए प्रगतिशील जन मंच का धरना 45 वें दिन भी जारी रहा। मांगों के लिए मंच की ओर से 30 जुलाई को नगर में मशाल जुलूस निकालने का कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं आंदोलनकारियों को मनाने के लिए शनिवार को एसडीएम मायादत्त जोशी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से कहा कि मांगों के लिए 1 अगस्त को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा के साथ बैठक तय की कई है, जिसमें एसडीएम श्रीनगर, एनआईटी निदेशक श्रीनगर व जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी के प्रधानाचार्य भी मौजूद रहेंगे, लेकिन आंदोलनकारियों ने एसडीएम का अनुरोध अस्वीकार कर निर्धारित कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया है। प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि पूर्व में मंत्री के आश्वासन पर भी निर्धारित मशाल जुलूस स्थगित किया गया था, लेकिन दोबारा निर्णय नहीं बदला जाएगा। धरना स्थल पर पूर्व प्रधान रमेश रावत, जेपी पुरी, सदानंद पुरी, चंडी प्रसाद बलोदी, चंद्र मोहन बहुगुणा, जेपी पोखरियाल, हर्ष रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो