{"_id":"597b67254f1c1b35138b4664","slug":"150125964112-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी के वजन में तीन किलो गिरावट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी के वजन में तीन किलो गिरावट दर्ज
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान संचालित किए जाने के विरोध में अनशन कर रही राजेश्वरी जोशी के वजन में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कीटोन की मात्रा भी बढ़ गई है।
कीर्तिनगर व श्रीनगर में पूर्णरूप से शराब बंदी व आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग के लिए आंदोलित गोतीर्थाश्रम समिति का आमरण अनशन 6वें दिन भी जारी रहा। संयुक्त अस्पताल के सर्जन डा. लोकेश सलूजा ने शुक्रवार को अनशनकारी राजेश्वरी देवी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सक की रिपोर्ट के अनुसार राजेश्वरी देवी के वजन में तीन किलो की गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य परीक्षण के पहले दिन जोशी का वजन 55 किलो मापा गया था। शुक्रवार को जोशी का वजन 52 किलो निकला। चिकित्सक की रिपोर्ट में कीटोन वृद्धि भी दर्ज की गई है। वहीं अनशनकारी राजेश्वरी जोशी ने कहा कि वह मांगों पर कार्रवाई होने तक अनशन पर डटी रहेंगी। यूकेडी ने भी गोतीर्थाश्रम समिति के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को जोशी के समर्थन में धरने पर बैठने वालों में सुरजी उनियाल, प्रेमबल्लभ नैथानी, विभोर बहुगुणा, दिनेश पंवार आदि शामिल थे।