{"_id":"597504304f1c1be1628b48ef","slug":"150084108520-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायरा के सर सजा तीज क्वीन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायरा के सर सजा तीज क्वीन का ताज
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायरा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
-- लायंस क्लब ने किया तीज-ए-बहार उत्सव का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से तीज पर्व के उपलक्ष्य में तीज-ए-बहार उत्सव- 2017 का आयोजित किया गया, जिसमें तीज क्वीन ऋषिकेश का खिताब समायरा खुराना के सिर सजा। जबकि डिवाइन तीज क्वीन रिद्धि कुंदनानी चुनी गईं। इस दौरान एक गरीब महिला को क्लब की ओर से सिलाई मशीन भेंट की गई। रविवार को देर शाम देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित तीज उत्सव का मिस उत्तराखंड ऋषिका बाली और डा. जया चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। उत्सव में महिलाओं ने तीज से जुड़े गीतों का शानदार प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान महिलाओं ने झूले का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में समायरा और रिद्घि के अलावा तीज क्वीन में दूसरे नंबर पर नेहा सिंह और तीसरे स्थान जोया मेधानी ने प्राप्त किया। जबकि डिवाइन तीज क्वीन में द्वितीय स्थान उमा किंगर व तृतीय स्थान शीतल शर्मा ने हासिल किया। क्लब अध्यक्ष प्रोमिला सड़ाना ने बताया कि शिवपुराण के मुताबिक इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती से पुनर्मिलन हुआ था। लिहाजा इस दिन को तीज उत्सव के रूप में मनाया जाता है। महोत्सव में अनीता ममगाईं, डा. गीतिका द्विवेदी, आशा मल्होत्रा, अलंकृता बनर्जी, श्वेता माटा, ज्योति दरबारी, हरलीन कौर, नेहा मानिक, शीतल शर्मा, दीपिका प्रभाकर, श्वेता गुप्ता, श्रेया ब्रेजा, गरिमा मिश्रा, सोनम इचपलानी आदि मौजूद थे।