{"_id":"5974ceca4f1c1bb52a8b457c","slug":"15008274151-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरिल्लाओं ने दी अगस्त से आंदोलन उग्र करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरिल्लाओं ने दी अगस्त से आंदोलन उग्र करने की चेतावनी
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नौकरी, पेंशन व अन्य मांगों के लिए एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति पर आक्रोश जताया। उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर अगस्त माह से आंदोलन उग्र करने का निर्णय लिया।
मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन का धरना एसएसबी के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के सामने 19वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकार गुरिल्लाओं की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नही करती है तो गुरिल्लाओं को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरने पर बैठने वालों में बृजमोहन गुर्साइं, प्रताप भंडारी, कन्हैया लाल, प्रेम सिंह, हीरा लाल जैन, जसवंती देवी, वेद प्रकाश, चंद्रा देवी, दिक्कू देवी, गिरधारी, राजेंद्र भंडारी, संत लाल और महावीर चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन