{"_id":"5974cec54f1c1b82548b472d","slug":"15008274098-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के सीएम योगी से मिले देवप्रयाग विधायक कंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के सीएम योगी से मिले देवप्रयाग विधायक कंडारी
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विधायक देवप्रयाग क्षेत्र विनोद कंडारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करते हुए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना को लेकर चर्चा की। उन्होंने सीएम को परियोजना से प्रभावितों को हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि सीएम योगी ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विधायक विनोद कंडारी ने लखनऊ में यूपी के सीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौर में स्वीकृत हुई थी। परियोजना निर्माण के लिए जीवीके/एएचपीसीएल का करार भी यूपी सरकार के साथ हुआ है। इसका स्वामित्व यूपी सरकार के पास है। अलकनंदा नदी में निर्मित इस परियोजना से विद्युत उत्पादन होते हुए दो साल से अधिक समय हो गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने निर्माण के दौरान प्रभावितों के साथ जो भी अनुबंध किए और वादे किए वह पूरे नहीं किए। इससे जनता में असंतोष है। जनता को मुआवजा नहीं मिला है। सुधार कार्य अधूरे छोड़े हुए हैं। सभी प्रभावितों को रोजगार नहीं मिला है। कंपनी ने प्रभावितों से काम करवाया, लेकिन भुगतान नहीं किया। उन्होंने बताया कि उनकी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाक कीर्तिनगर के लगभग 16 गांव परियोजना से प्रभावित हुए हैं। विधायक ने सीएम से मांग की कि इस बाबत कंपनी प्रबंधन से वार्ता की जाए। विधायक ने बताया कि शीघ्र उत्तराखंड और यूपी सरकार इस मसले पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन