फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भारी बारिश के कारण लामबगड़ में रोके यात्रा वाहन

भारी बारिश के कारण लामबगड़ में रोके यात्रा वाहन

Sun, 23 Jul 2017 09:58 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण लामबगड़ में रोके यात्रा वाहन

विज्ञापन

जोशीमठ। भारी बारिश के कारण रविवार को बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में करीब तीन घंटे तक यात्रा वाहनों की आवाजाही ठप रही। बारिश होते ही पुलिस ने एहतियातन दोपहर दो बजे बदरीनाथ धाम जा रहे और यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों अलग-अलग जगहों पर रोक दिया था। शाम पांच बजे बारिश थमने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। इस दौरान बदरीनाथ में 120 और लामबगड़ में 45 और पांडुकेश्वर में बदरीनाथ धाम जा रहे करीब 150 तीर्थयात्रियों को रोका गया था। हाईवे खुलने के बाद सभी अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
लामबगड़ में थोड़ी बारिश होने पर हाईवे पर मलबा आ जाता है। लामबगड़ में सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग (एनएच) की ओर से लगातार हाईवे से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन बारिश होने पर चट्टान से पत्थर छिटक कर हाईवे पर आ जाते हैं। ऐसे में वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं होती। इसी के मद्जेनजर दोपहर दो बजे से पांच बजे तक हाईवेे पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कर का कहना है कि लामबगड़ में बारिश के दौरान यात्रा वाहनों की आवाजाही कराना खतरनाक है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले में 12 संपर्क मोटर मार्ग बंद
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। बारिश के चलते बदरीनाथ और गौरीकुुंड हाईवे कई स्थानों पर खतरनाक बना हुआ है। जिले में 12 संपर्क मार्ग बंद हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। शनिवार तड़के से दिनभर रुक-रुककर हो रही बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर जहां सिरोहबगड़ और शिवानंदी में दिनभर मलबा गिरता रहा, वहीं, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग खाट गांव के नीचे और मुनकटिया में खतरनाक बना हुआ है। जिले में खुजीर बैंड-चौकी-बर्सिल, चोपड़ा-कुरझण-कांडई, छेनागाड़-बक्सीर, सणगू-सारी, ऊखीमठ-किमाणा-करोखी, लमगौंडी-देवलीभणिग्राम, बाड़व मल्ला-कांदी, द्यूलाधार बैंड-गणेशनगर, मठियाणाखाल-सौंदा, सल्या-तुलंगा, छेनागाड़-उच्छोला आदि मोटर मार्ग बंद हैं। रुदप्रयाग-तूना-बौंठा मोटर मार्ग की शुरू से ही खस्ता हालत है। धुमाकोट में बारिश के चलते मलबा गिरने और भूमि कटाव होने से जड़ाऊखांद-जमणधार-मजेड़ाबैंड मोटर मार्ग तीन सप्ताह से बाधित है। शिकायत के बाद भी सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इसके कारण लोग कई किमी पैदल चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed