{"_id":"5974cbec4f1c1b175f8b46ee","slug":"150082668113-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी सिलपाटा में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर न्याय पंचायत सिलपाटा में आयोजित हुई महा पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी सिलपाटा में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर न्याय पंचायत सिलपाटा में आयोजित हुई महा पंचायत
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। जीआईसी सिलपाटा में शिक्षकों की तैनाती को लेकर न्याय पंचायत सिलपाटा में ग्राम पंचायत सिलपाटा, पज्याणा, लंगटाईं, डोल्टू, छिमटा के ग्रामीणों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया यदि जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम प्रधान सिलपाटा संतराम की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जीआईसी सिलपाटा में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, नागरिक शास्त्र, जीव विज्ञान और एलटी में विज्ञान, कला, व्यायाम विषय सहित लिपिक का पद रिक्त है। शिक्षक न होने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। विद्यालय में अध्ययनरत कई गांवों के छात्र-छात्राओं को अन्यत्र विद्यालयों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया यदि 15 दिनों में विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती नहीं की गई तो न्याय पंचायत सिलपाटा के जन प्रतिनिधि, ग्रामीण और अभिभावक बच्चों के साथ जिला मुख्यालय में धरना देंगे। बैठक में विनोद सती, पवन सिंह, शिव सिंह, खीम सिंह, पान सिंह, नंदन सिंह, संजय सती, सुशीला देवी और भवानी देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन