{"_id":"59722da64f1c1b46348b4858","slug":"150065508913-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हडिलबाई पास मार्ग पर उत्पाद मचाने पर कांवडिय़ों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हडिलबाई पास मार्ग पर उत्पाद मचाने पर कांवडिय़ों के खिलाफ केस दर्ज
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांवड़ यात्रा में दो दिन के लिए खोले गए हिल बाईपास से पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों को राहत मिली। उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क को इस मार्ग को खूलने से नुकसान हुआ। कांवड़ियों ने दो दिन में हिल बाईपास पर उत्पात मचाया। कांवड़िए हिल बाईपास के गेट पर लगे राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क का बोर्ड भी उखाड़ कर ले गए। इतना ही नहीं पुल पर लगी लाइटें भी तोड़ दी। तोडफ़ोड़ और जबरन पार्क में घुसने के आरोप में पार्क की ओर से कांवड़ियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
कांवड़ मेले में पुलिस प्रशासन ने हिल बाईपास मार्ग खुलवाया। दो दिन कांवड़ियों को मार्ग के रास्ते सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक भेजा गया। लाखों कांवड़िए इस रास्ते बहादराबाद निकले। हिल बाईपास मार्ग खोलने से पुलिस प्रशासन को कुछ राहत मिली। हालांकि हाईवे पर जाम बना रहा। इस मार्ग के खुलने से स्थानीय लोगों की परेशानी कम हुई। हालांकि डाक कांवड़ियों ने खड़खड़ी स्थित टाईगर रिजर्व का बोर्ड तोड़ कर अपने साथ लेकर चले गए। इतना ही नहीं गेट की दीवार को भी तोड़ दिया। सबसे अधिक नुकसान पीडब्ल्यूडी को हुआ। कांवड़ियों ने हिल बाईपास मार्ग पर लगी रेडियम लाइटें उखाड़ दी। मामले सामने आने के बाद पार्क कर्मचारी अजय कुमार की ओर से पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क के रेंजर डीपी उनियाल ने बताया कि कांवड़ियों के पार्क के अंदर बिना अनुमति के प्रवेश करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया हैं।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी देने से बचती रही
पूरा मामला संज्ञान में होने के बाद भी पुलिस मीडिया को जानकारी देने से बचती रही। हरिद्वार में तैनात एक सीओ रात को मामले की जांच करने स्वयं पहुंचे। पूछे जाने पर उन्होंने मीडिया को वहां जाने से इनकार कर दिया। जबकि कर्मचारी ने स्वयं सीओ के हाथ में ही शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पुलिस की चाल से पार्क प्रशासन हैरान
बिना अनुमति के खोला गया था हिल बाईपास मार्ग
मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने नहीं दी थी अनुमति
सागर जोशी
हरिद्वार।
पुलिस की चाल से पार्क प्रशासन हैरान है। दो दिन तक पुलिस प्रशासन ने हिल बाईपास मार्ग का गेट खुलवाया। अब कांवड़ियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने पार्क प्रशासन के अधिकारियों को भी कार्रवाई से बचा लिया है।
कई सालों से कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार हाईवे पर जाम लगता रहा है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की अनुमति के बाद हिल बाईपास मार्ग खोला जा रहा था। इस वर्ष भी पुलिस की ओर से जुलाई के पहले सप्ताह में मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से अनुमति मांगी गई थी। प्रतिपालक ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए मार्ग खोलने से इनकार कर दिया था। 10 जुलाई से शुरू हुआ कांवड़ मेला किसी तरह अपने अंतिम चरण पर पहुंचा। आरोप है कि डाक कांवड़ियों की संख्या बढने पर पुलिस ने हिल बाईपास मार्ग खुलवा दिया। अब स्वयं एवं पार्क प्रशासन को बचाने के लिए पुलिस ने कांवड़ियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इससे न तो पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकती है, और न ही पार्क अधिकारियों के खिलाफ। पुलिस की सोची समझी चाल देख पार्क के अधिकारी हैरान है। शुक्रवार को दिनभर पार्क अधिकारियों में पुलिस की सोची समझी चाल की चर्चा रही।
तो क्या कांवड़िए स्वयं गए थे मार्ग पर
सवाल उठ रहा है कि आखिर कांवड़िए क्या स्वयं हिल बाईपास मार्ग पर गए थे। पार्क प्रशासन की नजर में गेट खुला ही नहीं। खास बात तो यह है कि पार्क को यह तक नहीं पता कि गेट किसने खोला और क्यों खोला। जब गेट खुला और बंद हुआ तब पुलिस गेट के पास ही मौजूद भी थी। दो दिन तक हिलबाई पास मार्ग पर लाखों कांवड़ियों को हरिद्वार से हिल बाईपास मार्ग के रस्ते शहर से बाहर निकाला गया। वाल उठ रहा है कि आखिर हिल बाई ास मार्ग किसकी अनुमति के बाद खोला गया था। पार्क के अधिकारियों ने हिलबाई मार्ग खोलने की बात से इनकार कर दिया है।
वर्जन
मुख्यालय से किसी भी प्रकार को कोई आदेश हमें नहीं मिला हैं और न ही हमने हिल बाईपास मार्ग खोला है।
- डीपी उनियाल, रेंजर हरिद्वार।