{"_id":"67759b97596b790dd5021cc7","slug":"150-vehicles-going-to-chakrata-stopped-to-celebrate-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-583887-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बोन फायर, डीजे डांस के बीच मना नए साल का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बोन फायर, डीजे डांस के बीच मना नए साल का जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र की वादियों में नए साल का जश्न पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया। पर्यटकों ने केक काटकर, बोन फायर और डीजे डांस के बीच नए साल का स्वागत किया। होटल, रेस्टोरेंट, होम स्टे, रिजाॅर्ट रातभर गुलजार रहे।
31 दिसंबर को सुबह से ही विभिन्न राज्यों और शहरों से पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। सभी होटल, रिजाॅर्ट, होम स्टे और रेस्टोरेंट आदि सजे रहे। 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। देर रात तक नाच-गाने की महफिल सजी रही। महिला, पुरुष और बच्चों ने इन यादगार क्षणों का खूब लुत्फ उठाया।
पर्यटकों ने बुधवार की सुबह रामताल गार्डन, ठाणा-डांडा, नवीन चकराता, टाइगर फाल, लोखंडी आदि का रुख किया। उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की।
विज्ञापन
घर वापस लौटने से पहले पर्यटकों ने छावनी बाजार से स्थानीय उत्पाद राजमा, कुलथ, तोहर, उड़द, मसूर की दाल के अलावा हल्दी, मंडवे का आटा आदि की जमकर खरीदारी की। पर्यटकों ने गर्म कपड़े भी खरीदे।
प्राकृतिक सुंदरता ने जीता दिल
पर्यटकों का क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता ने दिल जीत लिया। पर्यटक सुमित, गीतिका शर्मा, अमन, मालवी, सोना आदि ने बताया कि क्षेत्र की बर्फबारी और यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेमिसाल है। हर साल नए साल का जश्न मनाने चकराता आते हैं। वापसी में स्थानीय उत्पाद की खरीदारी करके साथ ले जाते हैं। उन्होंने कहा चकराता गर्मी और सर्दी के मौसम के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है।