फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   150 vehicles going to Chakrata stopped to celebrate

Dehradun News: जश्न मनाने चकराता जा रहे 150 वाहन रोके

Thu, 02 Jan 2025 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
150 vehicles going to Chakrata stopped to celebrate
नए साल का जश्न मनाने कालसी के रास्ते चकराता जा रहे 150 पर्यटकों के वाहनों को पुलिस ने चेकपोस्ट पर ही रोक दिया। वहीं, एडवांस बुकिंग वाले 46 वाहन चालकों के नाम, नंबर और पता रजिस्टर में दर्ज करने के बाद रवाना किया गया। दोनों चेकपोस्ट पर एक भी वाहन चालक नशे में नहीं मिले। एसपी देहात विकासनगर ने बर्फबारी और पाला पड़ने के दौरान रात दस बजे के बाद विकासनगर से चकराता की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के निर्देश दिए थे। इसके लिए विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में जलालिया और कालसी थाने के पास चेकपोस्ट बनाई गई थी। दोनों चेकपोस्ट पर रविवार की रात दस से लेकर सुबह पांच बजे तक वाहनों को रोका गया। थाना प्रभारी कालसी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि मंगलवार की रात 50 चौपहिया वाहनों को चेकपोस्ट से लौटाया गया। 26 पर्यटकों के पास एडवांस बुकिंग थी। उनके नाम नंबर और पते की जानकारी लेकर धीमी गति से वाहन चलाने की अपील कर रवाना किया गया। वहीं, डाकपत्थर चौकी प्रभारी विवेक भंडारी ने बताया कि पुलिस ने जलालिया चेकपोस्ट पर 100 चौपहिया वाहनों को रोका। 20 वाहनों को एडवांस बुकिंग होने के चलते सचेत कर रवाना किया गया। एसपी देहात विकासनगर रेनू लोहानी ने बताया कि बर्फबारी और पाला गिरने के दौरान वाहनों के फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका अधिक रहती है। बर्फबारी के दौरान रात दस बजे के बाद वाहनों को रोकने की अस्थायी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed