फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 seats for MSc Nursing have been approved at the Government Nursing College in Tehri district.

Dehradun News: टिहरी जिले के राजकीय नर्सिंग कॉलेज में एमएससी नर्सिंग की 15 सीटों की मंजूरी

Tue, 02 Dec 2025 08:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
15 seats for MSc Nursing have been approved at the Government Nursing College in Tehri district.
फोटो
विज्ञापन


-मुख्यमंत्री की घोषणा पर शासन ने दी नर्सिंग कॉलेज सुरसिंहधार को पीजी की मान्यता
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। टिहरी जिले के राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंहधार में एसएससी नर्सिंग की 15 सीटों की मंजूरी मिल गई है। अब नर्सिंग कॉलेज को पीजी की मान्यता मिलने से बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षुओं को एमएससी करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने की थी घोषणा।
मंगलवार को सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभागीय समीक्षा बैठक में नर्सिंग कॉलेज सरसिंहधार को पीजी कॉलेज के रूप में विकसित करने की चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से एमएससी नर्सिंग की मान्यता के लिए निरीक्षण रिपोर्ट की जानकारी ली। बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासन ने 14 अगस्त 2025 को नर्सिंग कॉलेज में एमएससी नर्सिंग के प्रस्ताव को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नर्सिंग कॉलेज को पीजी कॉलेज का दर्जा दिया गया। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 12 नवंबर 2025 को जारी विभागीय पत्र के माध्यम से नर्सिंग कॉलेज की स्थिति के मूल्यांकन के लिए निरीक्षण समिति का गठन किया गया था। बैठक में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. एके आर्य, अपर निदेशक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......
निरीक्षण के बाद मिली सकारात्मक रिपोर्ट
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि गठित समिति ने रिपोर्ट में कॉलेज परिसर में उपलब्ध भवन, कक्षाएं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, बहुउद्देशीय हॉल व एमएससी नर्सिंग शिक्षा के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की पर्याप्त उपलब्धता बताई। कॉलेज के पास जिला चिकित्सालय बौराड़ी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरेंद्रनगर क्लीनिकल पोस्टिंग के लिए उपलब्ध हैं, जो प्रशिक्षण की अनिवार्य शर्तों को पूरी तरह पूरा करते हैं। निरीक्षण में पाया गया कि वर्तमान में संस्थान के पास कुल 71,900.33 वर्गफुट क्षेत्र उपलब्ध है, जिसमें 32,452.97 वर्गफुट का शैक्षणिक क्षेत्र और 39,447.36 वर्गफुट का हॉस्टल क्षेत्र शामिल है। समिति ने संपूर्ण अवसंरचना को मानकों के अनुरूप और पीजी कॉलेज संचालन के लिए उपयुक्त पाया। रिपोर्ट के आधार पर नर्सिंग कॉलेज को पीजी की मान्यता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed