फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाढ़ सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर तरेरी आंख

बाढ़ सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर तरेरी आंख

Thu, 13 Jul 2017 10:06 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर तरेरी आंख

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
कांगड़ी गांव में गंगा के पानी से हो रहे भू- कटाव का विधायक ने निरीक्षण किया। उन्होंने समय रहते बाढ़ सुरक्षा इंतजाम नहीं करने पर नाराजगी जताई है।
विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने बृहस्पतिवार को कांगडी गांव का निरीक्षण कर एसडीएम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भू- कटाव रोकने के लिए वायरक्रेट लगने के निर्देश दिए। कहा कि कांगड़ी गांव 110 साल पहले स्वामी श्रद्धानंद का बसाया हुआ प्रसिद्ध गांव है। यहां महात्मा गांधी भी दो बार आए थे। इसी गांव की भूमि पर आजादी के लिए रणनीति बनाई गई थी। आज यह गांव बहने के कगार पर है। कई महीने पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कांगड़ी गांव में क्षतिग्रस्त वायरक्रेट व नए तटबंध बनाने के लिए निर्देश के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। सिंचाई विभाग के मंत्री को बुलाकर श्यामपुर क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण कराकर बाढ़ सुरक्षा के लिए योजना बनाई जाएगी। इस मौके पर चौधरी निरंजन सिंह, कुलदीप, मामचंद, अशोक कुमार, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।


फोटो समाचार ..............
तटबंधों में कटाव से ग्रामीण दहशत में
पथरी। बिशनपुर कुंडी व पुरानी कुंडी में गंगा का जलस्तर बढ़ते ही क्षतिग्रस्त तटबंध में कटाव शुरू हो गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम प्रधान सविता देवी, उप प्रधान सुखदेव पाल, अनुज सिंह, रविंद्र सिंह,ब्रजपाल सिंह आदि का कहना है कि गंगा में पानी बढ़ने से क्षतिग्रस्त तटबंध में कटाव शुरू हो गया है। अब बरसात के दिनों में तटबंध की मरम्मत नहीं होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने डीएम से जनहित में क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन



फोटो समाचार .....
रपटा बहने से संपर्क कटा, समाधान की मांग
पथरी। गांव सुखरासा के निकट पथरी रोह नदी पर बना अस्थायी रपटा पानी के तेज बहाव में बह गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रहीहै। इस नदी पर पिछले साल से पुल क्षतिग्रस्त है। पुल के निकट बनाया गया अस्थायी रपटा भी पानी के तेज बहाव में बह गया। पथरी रोह नदी पर इब्राहिमपुर से एकड़ खुर्द के बीच व दिनारपुर से एकड़ कलां के बीच तथा सुखरासा के निकट क्षतिग्रस्त पुल से करीब चालीस गांवों के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। आदर्श टिहरी नगर की ग्राम प्रधान मंजू देवी, रविंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, हुकम सिंह आदि का कहना है कि इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed