{"_id":"5963b2d74f1c1be8428b45e4","slug":"14997061316-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ ने जीआईसी मैदान में दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरएफ ने जीआईसी मैदान में दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की आठवीं बटालियन गाजियाबाद के 35 सदस्यीय दल ने राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग के मैदान में जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया।
जीआईसी मैदान में आयोजित भूकंप एवं बाढ़ आपदा विषय के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनडीआरएफ के इंस्पेेक्टर राजेंद्र प्रसाद थपलियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। भूकंप से बचाव के लिए भवनों की मजबूती पर विशेष प्रयास किए जाने चाहिए और घरों में मेडिकल किट सहित जरूरी सामान आभूषणों, जरूरी कागजों को एक बैग में रखना चाहिए। ताकि आपदा के समय घर से जरूरी सामग्री तुरंत ले जा सकें। एसआई भूपाल सिंह मेहरा ने भूस्खलन जोन और नदी-नालों के तटों पर मकान नहीं बनाने का आह्वान किया। एनडीआरएफ के 35 सदस्यीय दल ने आपदा के समय दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार और अन्य उपकरणों की मदद से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी एनएच चौहान, एबीडीओ कुंवर सिंह सजवाण, जीआईसी प्रधानाचार्य जीसी डिमरी सहित जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन