फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बोल्डर ने रोकी एक दर्जन गांवों की राह

बोल्डर ने रोकी एक दर्जन गांवों की राह

Sun, 09 Jul 2017 09:55 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
बोल्डर ने रोकी एक दर्जन गांवों की राह
श्रीनगर (ब्यूरो)। विकास खंड कीर्तिनगर के खजूरा कोठार मोटर मार्ग पर दस दिनों से वाहनों की आवाजाही ठप है। मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने, दीवारें टूटने व बड़ा बोल्डर आने से लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोनिवि की माने तो मार्ग खोलने में अभी तीन सप्ताह का समय और लग सकता है।
विज्ञापन

डागर पट्टी के कोठार, थाती डागर, रैतासी, गोदी, पाली, रिंगोलगांव, जंदोली, कुरोली, चोपडिया आदि एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला लिंक मार्ग 26 जून से अवरुद्ध पड़ा है। इससे ग्रामीणों को 5 से 8 किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। पूर्व प्रधान चंद्रभानु पंवार ने बताया कि खजूरा से आगे मार्ग पर बड़ा बोल्डर आने व कई जगहों पर दीवारें क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित है। बताया कि बस्ती के पास मार्ग पर एक बड़ा बोल्डर आने से समस्या बनी है। बस्ती होने से बोल्डर पर ब्लास्टिंग नहीं की जा सकती है और ना ही वहां पर मार्ग निर्माण का अन्य कोई विकल्प मौजूद है। कहा कि क्षेत्र में आए दिन हो रही भारी बारिश से गांवों के पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुके है, जिन पर लोग जान जोखिम में डालकर पैदल सफर कर रहे है। ऐसे में क्षेत्र में खाद्यान्न की आपूर्ति का संकट गहराने लगा है। बताते है कि मार्ग बंद होने से सरकारी सस्ते गल्ले की कुछ राशन भी गांव तक नही पहुंच पाई है। जबकि अन्य दुकानों पर भी सामग्री का टोटा बना है।
विज्ञापन

........
मार्ग पर गिरे बोल्डर को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त दीवारों की जगह मार्ग को अंदर की तरफ काट कर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। प्रयास होगा कि मार्ग 31 जुलाई तक खुल जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदमेंद्र सिंह बड़त्वाल, सहायक अभियंता लोनिवि खंड कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed