फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध

गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध

Sun, 04 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के लिए हम सभी प्रतिबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऋषिकेश
परमार्थ निकेतन में आयोजित तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के द्वितीय सत्र में शामिल हुईं हस्तियों ने गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।
प्रख्यात कथावाचक रमेश भाई ओझा ने कहा कि पर्यावरण के लिए हम ही समस्या और हम ही समाधान हैं। हमारे प्रयासों से ही गंगा को उसका वास्तविक स्वरूप मिल सकता है। फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और गंगा की निर्मलता अभियान में देश के युवाओं को एकजुट होना होगा। उनकी नई सोच और ऊर्जा से इस अभियान को बल मिलेगा।
विज्ञापन

योग गुरु बाबा रामदेव ने गंगा को भारत का प्राण व ताज बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार गंगा की स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन का दूसरे सत्र में गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाने तथा जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त एवं सुरक्षित रखने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी गुरु शरणानन्द महाराज, आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनि, स्वामी धर्मदेव महाराज, मुख्य जत्थेदार अकाल तख्त स्वर्ण मन्दिर संत ज्ञानी गुरु बचन सिंह, अभिनेता विवेक ओबेराय, बाबा बलबीर सिंह सिंचेवाल, स्वामी माधवप्रिय दास, मुख्य जत्थेदार अकाल तख्त स्वर्ण मंदिर संत ज्ञानी गुरुबचन सिंह, जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, परमहंस महेश्वरानन्द, आचार्य रूपचंद्रन मुनि, भाई मोहिंदर सिंह अहुलवालिया, लोकेश, मुफ्ती नसीहुर रहमान, असम, वेद विज्ञानन्द, किरण जोत कौर, कुलदीप सिंह भोगल, परमजीत सिंह, साध्वी भगवती सरस्वती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed