फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंजाब से हार कर उतराखंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर

पंजाब से हार कर उतराखंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर

Sat, 02 Mar 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पंजाब से हार कर उतराखंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 लीग में पंजाब ने उत्तराखंड को हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस हार के साथ उत्तराखंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। लीग में उत्तराखंड की टीम ने अब तक कुल सात मुकाबले खेले। इसमें से टीम केवल एक ही जीत हासिल कर सकी। एक मैच रद्द रहा। टीम को कुल चार मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा।

अगरतला के एमबीबी स्टेडियम में शुक्रवार को उत्तराखंड का मुकाबला पंजाब के साथ हुआ। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने प्रियंका मलिक के 30, अमरपाल कौर के 56, जसिया अख्तर के 14 व बीएन मीना के 12 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 123 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से मनीषा, अमीषा व मधवाल ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में उत्तराखंड की टीम ने पूरे मैच में धीमा खेल दिखाया। उत्तराखंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर केवल 71 रन ही बना सकी और मुकाबला 52 रनों से हार गई। टीम के लिए प्रीती भंडारी ने 30 गेंदों में 15 रन और एएन तोमर ने 19 गेंदों में 18 रन व कप्तान रेखा ने 30 गेंदाें में आठ रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed