{"_id":"5c5c926dbdec224d9d1958ef","slug":"141549570669-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त मंडलायुक्त ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त मंडलायुक्त ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
नवनियुक्त मंडलायुक्त ने संभाला कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गढ़वाल मंडल के नवनियुक्त आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं। मंडलायुक्त डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। मंडलायुक्त ने कहा कि इसके साथ ही विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा ताकि तेजी से इसका लाभ आमजन को मिल सके। मंडलायुक्त का यह भी कहना है कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नवागत मंडलायुक्त डॉ. पुरुषोत्तम इससे पूर्व केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थे। केंद्र में वे बतौर उप सचिव तैनात थे।