{"_id":"5c44d44bbdec22090f3faf41","slug":"141548014667-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में भक्तों ने टेका मत्था, लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे में भक्तों ने टेका मत्था, लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गुरुद्वारा श्री गुरु हरिराय साहिब सोसायटी, देहराखास की ओर से गुरु गोविंद सिंह का 352वां प्रकाश पर्व रविवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारे में विधायक विनोद चमोली ने भी मत्था टेका।
सुबह गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब के भोग लगाए गए। इसके बाद संगत ने सुखमनी साहिब का पाठ किया। लाखन सिंह, प्रीतम सिंह प्रीत ने शब्द गायन कर संगतों को निहाल किया। इस मौके पर जसप्रीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जीन ने पंज प्यारों को अमृत दान कर जात पात का भेद मिटा दिया था। इस अवसर पर नुसरत जहां, हरपाल सिंह सेठी, गुरदीप सिंह सहोता, अलोक, हरचरण सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, प्रवीण मल्होत्रा, नरेंद्र पाल, विजय खुराना, करतार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, नेहरू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में गंगा सिंह व सतवंत सिंह ने शब्द गायन कर संगतों को निहाल किया। इस मौके पर गुरुद्वारे की ओर से आयोजित प्रभात फेरी में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके अरविंद्र सिंह, अमर पाल सिंह वालिया आदि मौजूद रहे।