{"_id":"5bedd71dbdec22233165e97c","slug":"141542313757-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर तक हर घर में पहुंचाएं बिजली, ऊर्जा सचिव ने की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवंबर तक हर घर में पहुंचाएं बिजली, ऊर्जा सचिव ने की समीक्षा बैठक
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 तक सभी घरों तक पहुंचाएं बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्र सरकार की ओर से संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं सौभाग्य योजनाओं की ऊर्जा सचिव राधिका झा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ऊर्जा सचिव को अधिकारियों ने बताया कि 201788 घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान में 179476 घरों को विद्युतीकरण किया जा चुका है। ऐसे में 22312 घरों को बिजली से जोड़ा जाना है।
ऊर्जा सचिव ने अफसरों को हिदायत दी कि 30 नवंबर तक हर हाल में सभी घरों को बिजली से रोशन किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ऊर्जा सचिव ने सभी जिलों के लिए तिथियों का भी निर्धारण कर दिया। पौड़ी गढ़वाल में 20 नवंबर, नैनीताल 21 नवंबर, रुद्रप्रयाग 22 नवंबर, ऊधमसिंह नगर में 23 नवंबर और बाकी जिलों में 30 नवंबर तक शत प्रतिशत घरों तक बिजली पहुंचाने की बात कही।
ऊर्जा सचिव से अफसरों से कहा कि शिथिलता बरतने वाली फर्माें को तत्काल प्रभाव से विधिक नोटिस जारी कर अनुुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। ऊर्जा सचिव ने कहा कि निगम के डेस्क कर्मचारियों को भी इस कार्य में भी सम्मिलित किया जाए। सौभाग्य एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की दैनिक प्रगति आख्या भी उन्होंने अफसरों से उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दोनों योजनाओं को जल्द पूरा कराने को लेकर केंद्र सरकार का भारी दबाव है। पिछले दिनों केंद्रीय टीम ने राज्य का दौरा कर योजनाओं की समीक्षा की और योजनाओं को जल्द पूरा कराने की बात कही थी।