{"_id":"5bd8b950bdec226975789025","slug":"141540929872-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु को प्रेम भाव से पाया जा सकता है : सलील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु को प्रेम भाव से पाया जा सकता है : सलील
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शिव सेना की ओर से पटेलनगर स्थित एक विवाह स्थल में आयोजित श्रीमद्भागवत के तीसरे दिन संत डॉ. संजय सलील ने सुखदेव जन्म एवं भीष्म प्रतिज्ञा का प्रसंग सुनाया। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा विदुर के घर भोजन करने का प्रसंग के माध्यम से प्रभु की कृपा का वर्णन किया। इस मौके पर शिवसेना और नर सेवा नारायण सेवा की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और वैशाखी दी गई।
संत डॉ. संजय सलील ने कहा कि प्रभु को मात्र प्रेम भाव से ही पाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने द्रोपदी चीर हरण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब बड़े-बड़े योद्धा महापुरुष द्रोपदी की लाज नहीं बचा सके तो मात्र ठाकुर (भगवान श्रीकृष्ण) ने भरी सभा में लाज बचाई। शिवसेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कथा के दौरान अगले चार दिनों तक दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और वैशाखी बांटने की बात कही। कथा में कमल गर्ग, अमित कर्णवाल, पकंज तायल, मनोज वोहरा, मनोज सरीन, अनिल गांधी, दिनेश अग्रवाल, रोहित बेदी, शिव नारायण, देवेंद्र साहनी, साक्षी गौरव कुमार, मीनू बेदी, करुणा वोहरा, मोनिका खरबंदा, अभिनव बेदी, वासु, सजंय गर्ग आदि मौजूद रहे।