फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पिता की फटकार से क्षुब्ध सिक्किम की छात्रा पहुंची रुड़की

पिता की फटकार से क्षुब्ध सिक्किम की छात्रा पहुंची रुड़की

Mon, 03 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पिता की फटकार से क्षुब्ध सिक्किम की छात्रा पहुंची रुड़की
रुड़की। इंटरमीडिएट में कम अंक मिलने पर परिजनों की डांट से नाराज सिक्किम के गंगटोक निवासी एक छात्रा रुड़की पहुंच गई। यहां उसने रुड़की निवासी अपने फेसबुक फ्रेंड से मुलाकात की तो युवक ने छात्रा को गणेशपुर स्थित एक मकान में किराए पर कमरा दिला दिया। छात्रा की लोकेशन रुड़की में मिलने पर सिक्किम पुलिस यहां पहुंची और छात्रा को बरामद किया। साथ ही स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सिक्किम के गंगटोक निवासी एक किशोरी इंटरमीडिएट में पढ़ती है। करीब दस दिन पूर्व वह अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सिक्किम पुलिस तभी से छात्रा की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को छात्रा की लोकेशन रुड़की में मिली। रविवार को सिक्किम पुलिस के दारोगा रोशन गंगनहर कोतवाली पहुंचे और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सिक्किम पुलिस गणेशपुर स्थित एक मकान पर पहुंची और छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को बताया कि परीक्षा में कम अंक आने पर उसके पिता ने डांटा था। इससे क्षुब्ध नाराज ने फेसबुक फ्रेंड रुड़की निवासी एक युवक से बात की। युवक ने उसे रुड़की आने की बात कही। इसके बाद वह ट्रेन में बैठकर रुड़की आ गई। फेसबुक फ्रेंड सफरपुर निवासी युवक की रुड़की रेलवे स्टेशन पर उससे मुलाकात हुई। छात्रा ने बताया कि युवक ने उसे गणेशपुर स्थित एक मकान में कमरा किराए पर दिला दिया। तभी से वह किराए के कमरे में रह रही थी। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराने के बाद उसे सीडब्ल्यूसी हरिद्वार भेज दिया है। आगे की कार्रवाई सिक्किम पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed